वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ का पानी कम होने के बाद 64 दिनों के अंतराल पर गंगा आरती अपने मूल स्थान पर लौट आई है. 17 अगस्त से बाढ़ के कारण आरती गंगा सेवा निधि की छत पर की जा रही थी. अब घाट पर आरती का मूल स्वरूप लौटने से हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर इस विहंगम दृश्य का आनंद लिया.