scorecardresearch
 
Advertisement

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल स्थगित, जानें क्यों

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल स्थगित, जानें क्यों

बैंक कर्मचारियों द्वारा आज से की जाने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया है. बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल के टलने से आम ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सोमवार से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से वित्तीय लेन-देन प्रभावित होने की आशंका थी.

Advertisement
Advertisement