भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तक से बातचीत में स्पष्ट किया है कि इस डील में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की तरफ से लगाई जा रही राजनीतिक आरोपों के बावजूद मोदी सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानती है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हुआ है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में कृषि के लिए आवंटन बढ़ाया गया है और कई योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान पर काम किया जा रहा है.