scorecardresearch
 
Advertisement

जॉर्ज सोरोस के निवेश पर सैम पित्रोदा के बयान पर क्यों मचा बवाल?

जॉर्ज सोरोस के निवेश पर सैम पित्रोदा के बयान पर क्यों मचा बवाल?

बांग्लादेश में हुई हालिया अराजकता और तख्तापलट के बाद भारत में भी इसी तरह की स्थिति पैदा करने की साजिशों के आरोप लग रहे हैं. देश में चल रहे विभिन्न आंदोलनों और विदेशी फंडिंग के दावों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक बेहद विवादित बयान सामने आया है. सैम पित्रोदा ने अमेरिकी उद्योगपति और अरबपति जॉर्ज सोरोस को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अगर जॉर्ज सोरोस किसी अच्छे काम के लिए भारत में 10 बिलियन डॉलर यानी 10 अरब डॉलर का निवेश करना चाहते हैं, तो उस पर सरकार और देश को विचार करना चाहिए.

Advertisement
Advertisement