राजस्थान में मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है. ओवैसी का आरोप है कि प्रशासन चुनिंदा धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है, जो संविधान की भावना के खिलाफ है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप कर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है.