कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ संवाद किया. इस संवाद के दौरान राहुल ने मायावती और जयललिता पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ की. राहुल ने कहा कि वो मायावती के विरोधी है लेकिन उन्हें लगता है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है. राहुल ने मायावती को बहादुर भी बताया.