प्रयागराज के सिविल लाइन्स में बीजेपी की ओर से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हुई इस पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. यह यात्रा पूर्वांचल की राजनीति में बीजेपी की चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा मानी जा रही है.