प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिवसीय मेगा इवेंट 'सेमीकॉन इंडिया' का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस बार के कार्यक्रम की थीम 'सिलिकॉन टू सिस्टम: बिल्डिंग द इकोसिस्टम' रखी गई है. इस बेहद खास और बड़े आयोजन में दुनिया भर के कई प्रमुख देश जैसे जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन अपने-अपने पवेलियन के साथ हिस्सा ले रहे हैं.