scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी इस बार भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी

पीएम मोदी इस बार भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी देश के वीर जवानों के साथ सीमा पर दिवाली का पावन पर्व मनाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष दिवाली के विशेष अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं और सरहद पर तैनात सैनिकों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाते हैं. इस परंपरा की शुरुआत साल 2014 से हुई थी और तब से लेकर अब तक प्रधानमंत्री हर साल अलग-अलग सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर जवानों के साथ दीपोत्सव मनाते आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement