scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर BJP का सेवा संकल्प अभियान, देशभर में भव्य आयोजन

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर BJP का सेवा संकल्प अभियान, देशभर में भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76 वर्ष के हो गए हैं और इस विशेष अवसर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 'सेवा दिवस' के रूप में मना रही है. इसके तहत आज से देश भर में एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है. इस भव्य आयोजन के मुख्य केंद्र पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर और उनकी कर्मभूमि वाराणसी हैं. दोनों ही ऐतिहासिक स्थलों से 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का शुभारंभ किया जा रहा है. वडनगर से लगभग 250 बाइकर्स और 500 लोग इस यात्रा में शामिल होकर वाराणसी पहुंचेंगे. इसी तरह, वाराणसी से शुरू हुई बाइक यात्रा वडनगर में समाप्त होगी. इस यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा.

Advertisement
Advertisement