दिल्ली में आज एक बार फिर कांग्रेस की लंच पार्टी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कल जनपथ पर हुई लंच पार्टी के बाद आज कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों का जमावड़ा लगा. इस बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए. कल की बैठक में कुछ संवादहीनता के कारण समाजवादी पार्टी के नेता शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन आज वे इस रणनीतिक बैठक का हिस्सा बने. लंच पार्टी के तुरंत बाद विपक्षी सांसदों ने राजघाट की तरफ कूच करने की योजना बनाई है.