संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक विपक्षी दलों का बड़ा विरोध मार्च देखने को मिला है. संसद के मकर द्वार पर बड़ी संख्या में इंडिया ब्लॉक के सांसद इकट्ठा हुए और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व में यह मार्च शुरू हुआ, जिसमें टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हुए. हालांकि, आम आदमी पार्टी और डीएमके ने इस विरोध प्रदर्शन से दूरी बनाकर रखी. संसद मार्ग पर सुरक्षा बेहद सख्त है और विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है.