आतंकियों को एकदम सटीक तरीके से ठिकाने लगाने के लिए सिर्फ ड्रोन का ही नहीं, कई और हाइटेक तरीकों का इस्तेमाल होता है. दीवार के आरपार देखकर निशाना लगाने वाली बंदूक, एक ऐसी बॉल जो उछालने पर 360 डिग्री तस्वीर खींचकर भेज देती है और आतंकियों के इरादे एक्सपोज़ हो जाते हैं. ऐसे तमाम उपकरण CIJWS यानी काउंटर इनसरजेंसी जंगल वॉरफेयर स्कूल में मौजूद हैं और उनपर ये खास रिपोर्ट तैयार की गई है. जानें आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में किस किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल होता है.