scorecardresearch
 
Advertisement

चीनी के बाद अब प्याज के दाम में लगी आग, आम आदमी परेशान, देखें

चीनी के बाद अब प्याज के दाम में लगी आग, आम आदमी परेशान, देखें

एक तरफ चीनी के भाव बढ़े हैं तो दूसरी तरफ प्याज भी लोगों को रूलाने लगा है. त्योहारी सीजन में इन दो अहम चीजों की कीमतें बढ़ने से आम आदमी परेशान हो उठा है. चीनी के बाद अब प्याज़ की क़ीमतों में आग लगी हुई है. चीनी के भाव फिलहाल खुदरा मार्केट में 70 रूपये किलो तक पहुंच चुके हैं. तो दूसरी प्याज की कीमतों में इजाफा से आम आदमी परेशान है. इसका भाव 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है. देश के कई शहरों में रेट करीब-करीब इसी के आसपास है. ऐसे में अब सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है. हालात को काबू में करने के लिए बफर स्टॉक से सप्लाई शुरू की जा चुकी है.

Advertisement
Advertisement