जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए तस्वीरें शेयर कर दी. शादी के बाद दिल्ली के जेके हाउस में एक हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती समेत सिर्फ 71 खास मेहमान शामिल हुए. उमर अब्दुल्ला का अपनी पहली पत्नी पायल नाथ से कानूनी रूप से तलाक हो चुका है, जिसके बाद उन्होंने निधि राजदान के साथ जीवन का नया सफर शुरू किया है.