दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के पास अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में नौ यात्रियों की झुलसने और दम घुटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की शुरुआती जांच में कई लापरवाहियां सामने आई हैं. आज तक की टीम ने जब अन्य बसों का रियलिटी चेक किया, तो दिल्ली और जयपुर के कई बस अड्डों पर भी सुरक्षा नियमों की ऐसी ही धज्जियां उड़ती दिखीं.