यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक ड्यूलेक्स बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि कई लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. दूसरी तरफ, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए चर्चित हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.