राज्यसभा नामांकन के मामले में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. नामांकन रद्द होने को लेकर कोर्ट ने कहा कि अदालत चुनाव प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकती है. इस दौरान कोर्ट ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप की सीमाएं तय हैं और इस चरण में कोर्ट दखल नहीं दे सकता है.