scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली से गुजरात तक आग से हाहाकार, देश के अलग-अलग हिस्सों से देखें तस्वीरें

दिल्ली से गुजरात तक आग से हाहाकार, देश के अलग-अलग हिस्सों से देखें तस्वीरें

देश के अलग-अलग हिस्सों से आग की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. कहीं प्लाईवुड गोदाम में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, तो कहीं हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से डंपर धू-धू कर जल उठा. पश्चिम बंगाल में बिजली कंपनी के परिसर में भीषण आग लगी, जबकि गुजरात के वलसाड में चलती कार आग का गोला बन गई. वहीं राजकोट में पॉलीमर्स कंपनी में लगी आग ने प्लास्टिक के बड़े जखीरे को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद कई जगहों पर आग पर काबू पाया.

Advertisement
Advertisement