सूरज की तपिश से बेहाल उत्तर भारत पर अब लू का कहर टूटने वाला है मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक लू यानि गरम हवा के थपेड़े लोगों मुश्किल बढ़ाने वाले हैं. यूपी के बांदा के बाद अब महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी शहर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. रविवार को यहां पारा 47 डिग्री को पार कर गया. मौसम विभाग के मुताबिक मई के अंत तक पूरे उत्तर भारत में लू चलेगी.