लखनऊ में 28 साल के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत की जांच में लगातार चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने जब शिवा के फ्लैट की तलाशी ली, तो वहां से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. इसके साथ ही शिवा की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे से जुड़ी कई गुप्त जानकारियां सामने आई हैं. श्रद्धा के मोबाइल चैट से साफ हुआ है कि वह कई प्रभावशाली नेताओं के संपर्क में बनी हुई थी.