सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा कि यदि भारत पानी रोकता है तो पाकिस्तान इसे गंभीर मुद्दा मानेगा और हम पानी के लिए जंग भी लड़ सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसे 'आतंक का एक्सपोर्टर' बताया और कहा कि सीमा पार आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.