जम्मू कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने दशकों पुराने बंद पड़े मामलों को आधिकारिक तौर पर दोबारा खोल दिया है. 1998 के वंधामा नरसंहार के अलावा टीका लाल टपलू और जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या के मामलों की जांच आक्रामक तरीके से शुरू कर दी गई है. वंधामा नरसंहार 25 जनवरी 1998 की रात गांदरबल के वंधामा में हुआ था जब 4 बच्चों और 9 महिलाओं सहित 23 कश्मीरी पंडितों को गोलियों से भून दिया गया था. देखें वीडियो.