scorecardresearch
 
Advertisement

जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति

जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके राजनीतिक सफर और कार्यशैली पर खुलकर बात की. जेपी नड्डा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बेहद करीब से काम करते हुए देखा है. वह एक अद्भुत प्रतिभा के धनी और दूरदर्शी राजनेता हैं, जो देश कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं. नड्डा ने याद किया कि साल 1990 में उनकी पहली मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई थी, जब वे गुजरात से राष्ट्रीय महामंत्री बनकर दिल्ली आए थे. उस समय से ही उनकी कार्यशैली बेहद प्रभावित करने वाली रही है.

Advertisement
Advertisement