गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग की मानें तो उत्तर, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज़ मॉनसून गतिविधि देखने को मिल सकती है. जिसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है्. अधिकारियों ने बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.