scorecardresearch
 
Advertisement

हामिद अंसारी के हिंदू सांप्रदायिकता वाले बयान पर सीएम योगी का तीखा पलटवार

हामिद अंसारी के हिंदू सांप्रदायिकता वाले बयान पर सीएम योगी का तीखा पलटवार

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक हालिया बयान ने देश के राजनीतिक गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. अंसारी ने जवाहर लाल नेहरू के पुराने बयानों का हवाला देते हुए सांप्रदायिक राजनीति को भारत के लिए एक बड़ा खतरा बताया है. एजी नूरानी की किताब का संदर्भ देते हुए हामिद अंसारी ने कहा कि नेहरू ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक में यह चेतावनी दी थी कि भारत के लिए असली खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है. नेहरू की इस टिप्पणी को तत्कालीन विदेश सचिव गुंडविया के रिकॉर्ड में दर्ज होने का दावा किया गया है.

Advertisement
Advertisement