सोशल मीडिया पर चल रहे जातिवाद के दावों पर पीड़िता ने खुलकर अपनी बात रखी है. पीड़िता का कहना है कि इस दर्दनाक हादसे को जातिवाद से जोड़कर देखना पूरी तरह से गलत है. यह एक ऐसा हादसा है जो किसी के साथ भी हो सकता था, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग का हो. पीड़िता ने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में कोई जातिगत कोण नहीं है और वह खुद किसी भी तरह के जातिवाद के खिलाफ हैं.