गुजरात ATS ने एक ऐसे संदिग्ध टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसके सदस्य आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा से प्रभावित होकर लोगों को जोड़ने और विस्फोटक तैयार करने के प्रयोग कर रहे थे. इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अदालत से 14 दिन की रिमांड मिली है. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपियों ने ऑनलाइन और स्थानीय बाजार से गन पाउडर समेत अन्य सामान जुटाकर विस्फोट के परीक्षण किए थे. ATS के अनुसार, एक आरोपी ने सालों पहले दूसरे आरोपी को एक पेन ड्राइव दी थी, जिसमें मौलाना मसूद अजहर के भाषण और कट्टरपंथी सामग्री मौजूद थी.