नेटफ्लिक्स पर आने वाली मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत ने जाति और सियासत के मुद्दे पर नया विवाद छेड़ दिया है. फिल्म का विवादित पोस्टर जारी होते ही ब्राह्मण समुदाय में विरोध शुरू हो गया. प्रोड्यूसर ने पोस्टर वापस तो लिया लेकिन तब तक मामला एनएचआरसी और पुलिस थाने तक पहुंच चुका था. यूपी में मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. कांग्रेस और बीएसपी ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं.