देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है. झारखंड के धनबाद में एक स्कूल के स्टोर रूम में अचानक आग लगने पर दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया. वहीं, झारखंड के कोडरमा में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फर्नीचर और प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी जिससे भारी नुकसान हुआ.