दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जबकि नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया. विपक्ष ने इस पुलिस कार्रवाई को अघोषित इमरजेंसी करार दिया है. दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी तेज करते हुए देश भर में अभियान चलाने के लिए 208 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह अराजकता के जरिए सत्ता हासिल करने की साजिश है.