दिल्ली में एक कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन द्वारा त्रिपुरा के एक व्यक्ति पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आमिर शौकीन नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले युवक के खिलाफ अपमानजनक और नस्लवादी बातें करते हुए दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की, जिसके डर से आरोपी अपना फोन स्विच ऑफ करके फरार हो गया.