पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क, दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी और ISI से जुड़े एक मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी थी. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' और दाऊद गैंग की नाराजगी को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.