scorecardresearch
 
Advertisement

एम.एम. नरवणे की किताब पर विवाद, अप्रकाशित पन्नों से संसद में संग्राम

एम.एम. नरवणे की किताब पर विवाद, अप्रकाशित पन्नों से संसद में संग्राम

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे की किताब ‘Four Stars of Destiny’ अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है. अप्रैल 2024 में इसका हार्डकवर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जरूर दिखा, लेकिन रिलीज़ नहीं हो पाया. दावा किया जाता है कि किताब में चीन के साथ 2020 की झड़पों और अग्निवीर योजना तक का जिक्र है. नरवणे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किताब पब्लिशर को दे दी गई है और रक्षा मंत्रालय की मंजूरी का इंतज़ार है. इसी बीच संसद में राहुल गांधी ने एक मैगजीन के हवाले से किताब के कथित अंश उठाकर सरकार को घेरा. जवाब में बीजेपी ने नरवणे के कई पुराने इंटरव्यू क्लिप्स पोस्ट किए, जिनमें वे चीन के खिलाफ भारतीय सेना की मजबूत स्थिति का उल्लेख करते रहे हैं. इस विवाद ने किताब को लेकर सियासी संग्राम छेड़ दिया है.

Advertisement
Advertisement