scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में कश्मीरी युवक की पिटाई को लेकर BJP पर कांग्रेस का वार

दिल्ली में कश्मीरी युवक की पिटाई को लेकर BJP पर कांग्रेस का वार

दिल्ली में कांग्रेस के लंच कार्यक्रम से पहले वेन्यू के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला. यहां बीजेपी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे एक कश्मीरी मुस्लिम युवक की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नारेबाजी से नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ता उस युवक पर टूट पड़े. इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवक को यहां से तुरंत हटाओ और बीजेपी कार्यालय भेजो. इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति में गरमाहट आ गई है. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement
Advertisement