दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है. इस सिलसिले में कांग्रेस ने विपक्षी दलों के सांसदों को कनॉट प्लेस में दोपहर के भोजन यानी लंच पर आमंत्रित किया है. इस आयोजन को लेकर कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस आज काला दिवस मना रही है. कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं और सांसदों के जुटने की उम्मीद है. कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के निमंत्रण पर विपक्षी सांसदों के लिए दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रबंध किया गया था, जबकि आज इस बैठक में मल्टी-क्यूजीन लंच रखा गया है.