नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामलों में दिल्ली पुलिस ने अपना रुख साफ कर दिया है. पुलिस मुख्यालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले अराजक तत्वों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे.