लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने संसद से बाहर निकलते ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार डर रही है, इसीलिए पूर्व आर्मी चीफ एम.एम. नरवणे की किताब का सच सामने नहीं आने दे रही. राहुल के आरोपों के बाद प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाया कि आखिर सरकार को किस बात का डर है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसदों ने राहुल और प्रियंका दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपुष्ट बातों के जरिए देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. मामला अब संसद से बाहर भी सियासी टकराव का कारण बन गया है.