अमित शाह ने कहा कि देशभर के सभी प्रमुख मुख्यालयों में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित रैलियों में अपार जनसमर्थन देखने को मिला है. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी चुनाव में मिली लगातार हार का ठीकरा चुनाव आयोग, मतदाता सूची और ईवीएम पर फोड़ते रहे हैं. हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी की विकास नीतियों पर भरोसा जताया है.