प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक जंग शुरू हो गई है. बीजेपी ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव के जरिए सत्ता बदलना ही विपक्ष का मुख्य उद्देश्य होता है. इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.