scorecardresearch
 
Advertisement

फर्जी AI वीडियो मामले में BJP ने कांग्रेस को घेरा, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

फर्जी AI वीडियो मामले में BJP ने कांग्रेस को घेरा, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर एक बड़ा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा के अनुसार, कांग्रेस और राहुल गांधी का पूरा इकोसिस्टम फर्जी एआई वीडियो के जरिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है. भाजपा ने दावा किया कि नदीम अहमद नामक एक कंटेंट क्रिएटर ने दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए एक फर्जी वीडियो बनाया, जिसे कांग्रेस नेताओं ने जमकर शेयर किया. इस बीच, चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें और कांग्रेस सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement