केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पॉक्सो एक्ट के गंभीर धाराओं के मुकदमे के अंतर्गत उन्हें गिरफ्तार किया गया है. बंडी संजय कुमार के बेटे पर नाबालिग से यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे है. हालांकि गिरफ्तारी पर बंडी संजय ने कहा है कि उनके बेटे ने सरेंडर कर दिया है जबकि पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है.