अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे हैं. 35 हजार स्वयंसेवकों की मदद से आयोजित इस दीपोत्सव में 2,100 स्वदेशी ड्रोन, लेजर शो और 2,151 अर्चकों द्वारा सरयू महा आरती का आयोजन किया गया है. रामकथा पर आधारित भव्य झांकियों और आधुनिक तकनीक के संगम से अयोध्या धाम जगमग हो उठा है.