scorecardresearch
 
Advertisement

अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से सेवा संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई.

अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से सेवा संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर गुजरात के वडनगर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक भव्य यात्रा का शुभारंभ किया. यह यात्रा पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर के ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक जाएगी. इस यात्रा में लगभग 600 बाइक सवार शामिल हैं, जो सात राज्यों से गुजरते हुए देश के कोने-कोने में पीएम मोदी के पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाएंगे. अमित शाह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग सार्वजनिक जीवन की सराहना की.

Advertisement
Advertisement