अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी पहुंच गया है. इस जत्थे में 4,800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्होंने शुक्रवार सुबह बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं.