scorecardresearch
 
Advertisement

'एक ही शख्स के 10 वोट', अखिलेश यादव ने फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

'एक ही शख्स के 10 वोट', अखिलेश यादव ने फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई ऐसे दस्तावेज और पुख्ता सबूत मीडिया के सामने रखे, जिनसे वोटर लिस्ट में भारी धांधली की बात उजागर हो रही है. अखिलेश यादव का आरोप है कि राज्य में एक ही व्यक्ति के कई बूथों पर नाम दर्ज हैं. आजमगढ़ सदर, कन्नौज के छिबरामऊ, इटावा के जसवंतनगर और श्रावस्ती जैसे कई जिलों के इलाकों में एक ही मतदाता के तीन से चार बार नाम और अलग-अलग एपिक नंबर दर्ज पाए गए हैं.

Advertisement
Advertisement