scorecardresearch
 

kal ka Mausam: कश्मीर और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी, जानें कल का मौसम

Weather Forecast Tomorrow: हिमालयी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मई 2026 को भी उत्तर भारत में गर्मी राहत नहीं मिलने और लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
Kal ka Mausam 22 May 2026, IMD weather Forecast (File Photo- PTI)
Kal ka Mausam 22 May 2026, IMD weather Forecast (File Photo- PTI)

Kal ka Mausam 22 May 2026: पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमी हिमालय पहुंचने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है, जिससे इन इलाकों में गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा. 22 मई को इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है.

22 मई को जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, द्रास और लद्दाख के कई हिस्सों में बर्फबारी की आशंका है. जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों (रोहतांग, लाहौल-स्पीति, किन्नौर आदि) में बर्फबारी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड के कई जिलों में भी 22 और 23 मई को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा.

उत्तर भारत में अंगारा और पहाड़ों में मौसम मस्ताना... लद्दाख के जोजिला में बर्फबारी
 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में वीकेंड तक मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बता दें कि गुरुवार, 21 मई को बांदीपोरा जिले के उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर, श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला पास और सोनमर्ग समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. घाटी के अन्य कई चोटियों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. 

Advertisement

कहीं भीषण गर्मी और लू तो कहीं बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड में IMD का येलो अलर्ट
 

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर
वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और लू का सितम पूरी तरह बरकरार रहेगा. 22 मई को भी इन क्षेत्रों में तापमान में कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं है. पश्चिम राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इसके बाद उमस बढ़ने की संभावना है. दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ और अमृतसर जैसे शहरों में गर्म हवाएं और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी.

पंजाब-चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश लेकिन लू बरकरार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार और शनिवार को पंजाब तथा चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में छिटपुट धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में इस विक्षोभ का प्रभाव नहीं पहुंचेगा. इन क्षेत्रों में गर्मी और लू की स्थिति बिना किसी राहत के बनी रहेगी. लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में धूप से बचें और खूब पानी पिएं.

यूपी का बांदा बना देश का 'हीट वेव कैपिटल', शहर-शहर गर्मी और लू के थपेड़ों की मार
 

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जो मैदानी इलाकों में मॉनसून से पहले की गर्मी को थोड़ी राहत दे रहा है, लेकिन बड़े स्तर पर बारिश की उम्मीद अभी नहीं है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement