scorecardresearch
 

बंगाल में PDS घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 9 ठिकानों पर छापेमारी

पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाले के मामले में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कोलकाता, बर्धमान और हाबरा के 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में पता चला कि आरोपियों ने सरकारी गेहूं की हेराफेरी कर गरीबों के लिए आने वाले राशन को कम दामों पर खरीदा और अवैध तरीके से खुले बाजार में बेचा.

Advertisement
X
सरकारी गेहूं की हेराफेरी की जा रही थी. (Photo- ITGD)
सरकारी गेहूं की हेराफेरी की जा रही थी. (Photo- ITGD)

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच राशन वितरण घोटाले (PDS Scam) मामले में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की कोलकाता जोनल यूनिट ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 9 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. ये कार्रवाई कोलकाता, बर्धमान और हाबरा के सप्लायर्स और एक्सपोर्टर्स के परिसरों पर की जा रही है.

साल 2020 में बशीरहाट पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज किया गया था. इसमें सीमा शुल्क (Customs) के कमिश्नर ने शिकायत की थी कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए आने वाले सरकारी गेहूं की बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जा रही है. इसी के आधार पर ED ने अपनी कार्रवाई की है.

ED की जांच में पता चला कि आरोपियों ने सरकारी गेहूं को चोरी करने का एक व्यवस्थित तरीका बनाया था. सप्लायर्स, डीलरों और बिचौलियों की मिलीभगत से गरीबों के लिए आने वाला गेहूं कम दामों पर खरीदा जाता था.

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) और राज्य सरकार के मार्का वाली बोरियों को हटा दिया. उन्होंने उन बोरियों को पलट दिया या नई बोरियों में गेहूं भरा. इस PDS गेहूं को खुले बाजार में बेचने या निर्यात करने के लिए वैध स्टॉक के रूप में पेश किया गया. इससे आरोपियों ने अवैध तरीके से करोड़ों की कमाई की.

Advertisement

इस छापेमारी का मकसग घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और 'अपराध की कमाई' का पता लगाना है. ED को शक है कि निरंजन चंद्र साहा और उनके सहयोगियों ने इसके जरिए भारी संपत्ति बनाई है.

इन 9 ठिकानों पर चल रही है तलाशी
 

  1. सागर एंटरप्राइजेज: हाबरा बाजार, उत्तर 24 परगना (प्रोपराइटर सुशांतो साहा).
  2. सुशांतो साहा: श्री नगर, शिव मंदिर के पास, हाबरा.
  3. समीर कुमार चंद्रा: जॉयगाछी, हाबरा.
  4. आदर्श इंटरनेशनल: लेन नंबर 4, हाबरा बाजार.
  5. पार्थ साहा: सुभाष रोड, दक्षिण हाबरा (आदर्श इंटरनेशनल के मालिक).
  6. मां अन्नपूर्णा राइस कंसर्न: जी.टी. रोड, बर्धमान.
  7. साइनैक्स अन्नपूर्णा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड: रूबी पैलेस, बर्धमान.
  8. दौलत राम गुप्ता: ब्रह्मपुर, रीजेंट पार्क, कोलकाता (KG फूड ट्रेडिंग).
  9. कंचन सोम: संकरीपुकुर, श्रीपल्ली, बर्धमान.
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement