scorecardresearch
 
Advertisement

हाबरा

हाबरा

हाबरा

हाबरा (Habra) पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात सदर उपखंड में स्थित एक नगर और नगरपालिका है. क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर बिद्याधरी मैदान का हिस्सा है, जो निम्न गंगा डेल्टा में स्थित है. यह क्षेत्र समतल भूभाग वाला है, जो बाढ़ के स्तर से थोड़ा ऊंचा है. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, हाबरा की कुल जनसंख्या 1,47,221 थी, जिनमें से 74,592 (51%) पुरुष और 72,629 (49%) महिलाएं थीं.

आपको बता दें कि हावड़ा और हाबरा दोनों भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से अलग हैं.

हाबरा कोलकाता से लगभग 45 किमी दूर है, जो रेल और सड़क मार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है. हाबरा रेलवे स्टेशन सियालदह स्टेशन से 45 किलोमीटर और बारासात से 25 किलोमीटर की दूरी पर है , जो ईस्टर्न रेलवे की सियालदह-बोंगांव शाखा लाइन पर स्थित है. यह कोलकाता उपनगरीय रेलवे प्रणाली का एक हिस्सा है.

यहां की सजीन सपाट और उपजाऊ है. ग्रामीण इलाकों में यहां खेती की जाती है. शहरी इलाकों में छोटे उद्योग, खुदरा कारोबार का अहम योगदान हैं.
 

और पढ़ें

हाबरा न्यूज़

Advertisement
Advertisement