scorecardresearch
 

प्रचंड होगी गर्मी, चलेगी लू... अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Heat Wave Alert: इस साल अप्रैल में ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक लू चल रही है. वहीं, पंजाब-राजस्थान समेत उत्तर भारत में भी गर्मी-उमस और तेज धूप से राहत नहीं मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 4-5 दिन भीषण लू चलने की संभावना जताई है.

Advertisement
X
In Delhi, the maximum temperature reached 35.2°C and the minimum temperature was 19°C on Saturday.
In Delhi, the maximum temperature reached 35.2°C and the minimum temperature was 19°C on Saturday.

देश के कई हिस्सों में मध्य अप्रैल से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू यानी हीटवेव चलने की संभावना है. पंजाब के चार जिलों (लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला) में हीटवेव एवं गर्मी को लेकर 24 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली, पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक कई राज्यों में गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ेंगे. दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी.

किन-किन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट?

  • अगले चार दिन: पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेगा और लू की स्थिति बनी रहेगी.
  • अगले पांच दिन: उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और ओडिशा में भी हीटवेव की संभावना है.
  • गंगा के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के कारण लू का खतरा बना हुआ है.

दिल्ली-पंजाब समेत इन राज्यों में लू से नहीं राहत, 5 दिन हीटवेव का अलर्ट 
 

दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में आज से ही हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, NCR के ज्यादातर इलाकों में दिन और रात दोनों समय गर्मी बहुत ज्यादा रहेगी. हालांकि, 25 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, लेकिन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी पहले से ही काफी तेज हो गई है.

Advertisement
IMD Forecast Delhi Weather Update

लू से कैसे बचें?
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लू के खतरे को हल्के में न लें. खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग ज्यादा सावधानी बरतें. दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर कम निकलें. हल्के और ढीले कपड़े पहनें. भरपूर पानी पिएं. नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी फायदेमंद है. अगर चक्कर, उल्टी या ज्यादा थकान महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement